About Me

My photo
Jaunpur, Uttar Pradesh, India
"PricE of HappinesS"... U can tring tring me on +91 9981565685.

Monday, April 22, 2013

शहर-ए-बनारस.......


शहर-ए-बनारस...
बसती है ज़वां रूह, शहर-ए-बनारस में,
मिलता दिल-ए-सुकूं, शहर-ए-बनारस में,
विद्या की राजधानी, बसते हैं ब्रह्म-ज्ञानी,
इतिहास है पुराना, पहचान है पुरानी,
देवों की है ये नगरी, अमृत यहां का पानी,
रहते हैं महादेव, शहर-ए-बनारस में,
गंगा बहे सदैव, शहर-ए-बनारस में,
कुछ आम नहीं है, सब खास यहां है,
जीवन सपन सलोना, एहसास यहां है,
मस्ती का शहर है, ये घाटों का शहर है,
सुबह-ए-बनारस में, सब खुशियों का बसर है,
जन-जन की है ये मंज़िल, यह मोक्ष नगर है,
मणिकर्णिका का द्वार, शहर-ए-बनारस में,
मृत्यु-मोक्ष-मार्ग, शहर-ए-बनारस में,
बसती है ज़वां रूह, शहर-ए-बनारस में,
मिलता दिल-ए-सुकूं, शहर-ए-बनारस में II
- सुरेश कुमार

Monday, February 25, 2013

I/Me/Myself...


दिल काफ़िला...


कारवां गुज़र चुका था, मंज़िलें थी गुमशुदा.........
वक्त की मज़ार पे, अस्कों में डूबा था लम्हा.....
रास्ते मायूस थे कि, हमसफ़र भी ना मिला.......
थी डगर वीरान सी, गुम हुआ दिल काफ़िला......I
शुक्र है उस वक्त का, खुदपर यकीं ये जब हुआ..
है खुदा तू साथ मेरे, क्या मिला और क्या गया...
वक्त को मंज़ूर कर, लम्हों की उंगली थाम ली...
ज़िन्दगी, रंगीन चादर ओढ़े हुए दिल काफ़िला...II
***************************************************
                                               S.Kumar.........