कभी-कभी ही सही,
मेरे खयालों में आ जाया भी करो.
मेरे सूखे जहां को,
खूश्बू-ए-इश्क से महकाया भी करो.
तेरी परछाई मुझपे हो तो,
खुदको पाक़ समझूंगा.
कभी-कभी ही सही,
बनके घटा, यूँ छाया भी करो.
प्रज्वलित हुआ हूँ,
इश्क की ज्वाला में ऐ हमदम.
जलने दो अंत तक,
इसे यूँ बुझाया भी ना करो.
कांपता हूँ रात-दिन,
तन्हाईयों की ठंढ में,
कभी-कभी ही सही,
धूप-ए-मोहब्ब़त दे जाया भी करो.
तेरा दीदार जिस पल हो,
वो लम्हा मै चुरा लूंगा.
तू मेरा ख्वाब है हमदम,
जिस्म-ए-रूह बना लूंगा.
तुझे गर पा सकूं तो,
खुद को मै भी इश्क समझूंगा.
कभी कभी ही सही,
मुझे इश्क बुलाया भी करो.
सुरेश कुमार
०२/०९/२०११
