About Me

My photo
Jaunpur, Uttar Pradesh, India
"PricE of HappinesS"... U can tring tring me on +91 9981565685.
Showing posts with label है गुरुजन को सत-सत नमन. Show all posts
Showing posts with label है गुरुजन को सत-सत नमन. Show all posts

Monday, September 05, 2011

है गुरुजन को सत-सत नमन....

समस्त गुरुजन को समर्पित...
(आपका जलाया हुआ दीप आज जगमगा रहा है गुरुजन)..

है गुरुजन को सत-सत नमन,
प्रज्वलित हुआ है जिनके लौ से,
दृष्टिकोण और अंतर्मन.
है गुरुजन को सत-सत नमन.


हाथ थामकर राह दिखाई,
शीर्षलम्ब उद्देश्य दिया,
इत्र-उत्र-सर्वत्र हे गुरुजन,
जीवन को सर्वोच्च किया.
दिया है इन नयनों को तुमने,
दूरदृष्टि का अंजन.
है गुरुजन को सत-सत नमन.


तुम मात-पिता, तुम सखा समान,
हे गुरुजन तुम, प्रेरितिक महान,
देवत्वारोपण तन-मन से,
तुम इश्वर हो, तुम भगवान.
सर्व सफलता तुमको अर्पण,
कहे "सुरेश" यह सत्य कथन.
है गुरुजन को सत-सत नमन.

                           सुरेश कुमार
                            ०५/०९/२०११